कोतवाली मिलक पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर द्वारा अपराध व अपराधियो यहके विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सी.ओ. मिलक जनपद रामपुर के कुशल नेतृत्व मे कोतवाली मिलक पुलिस द्वारा आज दिनांक 22/12/24 को 01 नफर वारण्टी अभियुक्त वारण्टी हरपाल पुत्र नारायन निवासी ग्राम देवरी
वुजुर्ग थाना मिलक रामपुर सम्बन्धित केस नं0 1152/19 धारा 60(1) आवकारी अधि0 माननीय न्यायालय अपर सिविल जज प्रवर वर्ग द्वितीय रामपुर को मस्कन से गिरफ्तार कर वास्ते आवश्यक कार्यवाही सम्बन्धित मा0 न्यायालय रामपुर भेजा जा रहा है
एवं वांछित अभियुक्त शिवा सागर पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम मसीत वलीनगर थाना नबावगंज जनपद बरेली सम्बन्धित मु0अ0सं0 438/24 धारा 137(2) बीएनएस को रौरा कट यात्री सैट के नीचे थाना मिलक जनपद रामपुर के द्वारा मुखविर की सूचना पर दिनांक 21.12.2024 समय 19.00 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि वादिनी श्रीमती मीना पत्नी वनवारी लाल निवासी मो0 रोरा कला कस्बा व थाना मिलक जनपद रामपुर की तहरीर पर वादिनी की पुत्री कु0 मुस्कान को शिवा उपरोक्त के द्वारा वहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में
मु0अ0सं0 438/24 धारा 137(2) वीएनएस बनाम शिवा आदी निवासी गण ग्राम मसीत थाना नवाबगंज जनपद बरेली के विरूद्ध दिनांक 06.12.24 को पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का विवरण
1.हरपाल पुत्र नारायन निवासी ग्राम देवरी वुजुर्ग थाना मिलक रामपुर
2.शिवा सागर पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम मसीत वलीनगर थाना नबावगंज जनपद बरेली
गिरफ्तारी करने वाली टीम के नाम
उ0नि0 श्री मुकेश सिंह
उ0नि0 श्री श्रीकान्त सत्यार्थी
मय हमराह कर्म0गण