पल्स पोलियो प्रतिरक्षण ड्राॅप पीने से एक भी बच्चा न रहे वंचित : डीएम
बगरैन। बदायूं।विशेष पल्स पोलियो अभियान के तहत कस्बा और वजीरगंज ब्लाक क्षेत्र में बने बूथों पर जीरो से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। परिषदीय स्कूल में भी शिक्षक उपस्थित रहे।
उनके द्वारा बुलावा टीमों के जरिए बच्चों को बूथ तक पहुंचाया गया। शाम चार बजे तक बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी कई बूथ का निरीक्षण किया।