भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपदस्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन एवं पुरस्कार वितरण समारोह
रामपुर। उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार के अनुपालन में दिनांक 23.12.2024 को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जनपदस्तरीय निबन्ध, भाषण एवं काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय रज़ा इन्टर कॉलेज, रामपुर में किया गया ।
प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित अटल जी एवं सुशासन* विषयक निबन्ध-लेखन में नीसु कुमारी (राजकीय इंटर कॉलेज, शाहबाद, रामपुर) ने प्रथम, कु० नंदनी यादव (श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज, बिलासपुर, रामपुर) ने द्वितीय एवं कु० सानिया सागर (कन्या इंटर कॉलेज, खारी कुआँ, रामपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अटल जी एवं सुशासन विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कु० शगुन (इम्पैक्ट कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रामपुर) ने प्रथम, मोहित सोनी (राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर) ने द्वितीय एवं कु० प्रभजीत कौर (राजकीय महाविद्यालय, रज़ानगर, स्वार, रामपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन एवं उनकी प्रमुख कविताओं* पर आयोजित काव्य-पाठ प्रतियोगिता में कु० इफरा (राजकीय ज़ुल्फ़िकार बालिका इंटर कॉलेज, रामपुर) ने प्रथम, सलीम (राजकीय इंटर कॉलेज, शाहबाद, रामपुर) ने द्वितीय एवं कु० रिया क़ायनात (राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।