ज़िम्मेदार अधिकारियों के संरक्षण में चल रहा है धान ख़रीद में फ़र्जीबाड़ा : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ज़िम्मेदार अधिकारियों के संरक्षण में चल रहा है धान ख़रीद में फ़र्जीबाड़ा : शंखधार

Saturday, December 7, 2024 | December 07, 2024 Last Updated 2024-12-07T08:38:09Z
    Share
ज़िम्मेदार अधिकारियों के संरक्षण में चल रहा है धान ख़रीद में फ़र्जीबाड़ा : शंखधार
मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मिलक में पहुंच कर धान ख़रीद में की जा धांधली को रोके जाने के सम्बन्ध में एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा है। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि वर्तमान समय में धान ख़रीद में बहुत बड़ी मात्रा में धांधली की जा रही है।

धान ख़रीद केवल कागज़ों में ही दर्शा कर किसानों के नाम का सहारा लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जो कि उचित नहीं है। कृषि उत्पादन मंडी समिति मिलक में जो धान क्रय केन्द्र बनाए गए हैं उनमें दिनांक 02 दिसंबर 2024 को कुल धान ख़रीद 7566.40 कुंतल, दिनांक 03 दिसम्बर 2024 कुल धान ख़रीद
 8160.40 कुंतल, 04 दिसम्बर 2024 को कुल धान ख़रीद 9010.40 कुंतल, 05 दिसम्बर 2024 को कुल धान की ख़रीद 9436.20 कुंतल एवं दिनांक 06 दिसम्बर 2024 को कुल धान ख़रीद 9613.20 कुंतल दिखाई गई है। जो कि पूरी तरह से फर्जी व झूठ है। आपको बताते चलें कि कृषि उत्पादन मंडी समिति मिलक के दोनों ही गेटों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं

यह दोनों ही कैमरों से अति शीघ्र इस फर्जी धान ख़रीद का खुलासा किया जा सकता है। दिनांक 02 दिसंबर 2024 की प्रातः से आज दिनांक 07 दिसम्बर 2024 तक की दोनों गेटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर ली जाए कि कुल कितने किसान अपना धान क्रय केन्द्रों पर

 तौल कराने हेतु मंडी समिति मिलक में आए और कितने क्रय केन्द्रों से किसान का धान ख़रीद कर राइस मिलों को भेजा गया है। इससे सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। कि किस क्रय केन्द्र पर फर्जीवाड़ा किया गया है। ज्ञापन पर प्रेम बहादुर गंगवार, प्रवीण गौड़, सर्वराज सिंह यादव के हस्ताक्षर हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close