छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर हुई महिला की दुखद मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर हुई महिला की दुखद मौत

Tuesday, December 24, 2024 | December 24, 2024 Last Updated 2024-12-24T15:13:11Z
    Share
छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर हुई महिला की दुखद मौत

बंदरो के हमले में छत से गिरी महिला की मौत

कपड़े सुखाने के लिए छत पर गयी थी महिला

आसफपुर। बदायूं। दिनों दिन बढ़ते बंदरो के आतंक ने छत पर एक महिला की जान ले ली। गिरने से बुरी तरह घायल हुई महिला को उसके परिजन अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फैजगंज बेहटा की आसफपुर चौकी क्षेत्र के कस्बे आसफपुर निवासी नरेश कोरी का मकान आसफपुर ओरछी मार्ग पर स्थित है। मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे उनकी पत्नी धीरवती (35) कपड़े सुखाने को छत पर गयी थीं। 

बताया जाता है कि छत पर बैठे बंदरों के झुंड को जब धीरवती ने भगाने की कोशिश की तो बंदरो ने इकट्ठा होकर धीरवती पर हमला कर दिया जिससे वह छत से नीचे आ गिरी। नीचे गिरने से धीरवती को गंभीर चोटें आईं जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई।नाजुक हालत में परिजन उनको लेकर चन्दौसी जा रहे थे लेकिन रास्ते मे ही उनकी मौत हो गयी। धीरवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उनका अंतिम संस्कार कर दिया। 
मृतका के तीन बच्चे हैं जिनके पालन पोषण की जिम्मेदारी अब मृतका धीरवती के पति नरेश पर आ पड़ी है। पत्नी की आकस्मिक मौत से नरेश पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों समेत उसका रो रोकर बुरा हाल है। 
आसफपुर क्षेत्र में नहीं थम रहा खूंखार बंदरों का आतंक

आसफपुर समेत निकटतम ग्राम दुंदपुर, रेलवे स्टेशन, ब्लॉक परिसर आदि सभी जगहों पर बंदरों के आतंक से हर तबका पीड़ित है। कस्बे समेत आसपास के क्षेत्र में बंदरों ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। स्कूली बच्चे हों या व्यापारी, किसान हों या गृहणी सब इनके आतंक से त्रस्त हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close