जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराया सुनिश्चित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराया सुनिश्चित

Tuesday, December 24, 2024 | December 24, 2024 Last Updated 2024-12-24T12:34:56Z
    Share
जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराया सुनिश्चित

महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें
सदस्य राज्य महिला आयोग ने की जनसुनवाई, प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गाँधी विद्यालय जिला कारागार का औचक किया निरीक्षण

बदायूँ 24 दिसंबर 2024। मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग संगीता जैन द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा महिलाओं की सुगमता के दृष्टिगत जनपद बदायूँ में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई का आयोजन पी0डब्लू0डी गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित सहित कुल 07 शिकायती प्रार्थना पत्र जनसुवाई के अन्तर्गत प्राप्त हुये। 
जिसमें मा0 सदस्या द्वारा उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण व समस्याओं के समाधान किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये।
मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग संगीता जैन ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं।

जन सुनवाई के उपरान्त मा0 सदस्य द्वारा प्राथमिक विद्यालय देहमी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मोंगर ब्लॉक सलारपुर बदायूँ का निरीक्षण करते हुए बालक व बालिकाओ से बातचीत करके विद्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमें साफ सफाई सही पायी गयी तथा बच्चों से मिड डे मील के भोजन के बारे के पूछा गया। जहॉ पर समस्त व्यवस्था सामान्य पायी गयी तदोपरान्त मा0 सदस्य द्वारा जिला कारगार बदायूँ में महिला बैरक में महिला बंदियों से वार्ता कर उनका हाल-चाल लिया गया 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी न्यायिक नोडल अधिकारी कल्पना जायसवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला परियोजना अधिकारी विशेष शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेन्टर, जिला प्रोबेशन कार्यालय का समस्त स्टाप उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close