उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियो ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को सोपा ज्ञापन
रामपुर। रामपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की पदाधिकारी तिलक नगर कॉलोनी से संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश अग्रवाल के साथ नगर पालिका परिषद सदर पहुंचे जहां नगर पालिका परिषद में पहुंचकर प्रदर्शन कर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सोपा।
ज्ञापन सोकर नीतीश अग्रवाल ने कहा की आम जनता पर हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स के नाम पर प्राप्त हुई जन सूचना के आधार पर बताना है कि नगर पालिका परिषद रामपुर अनगिनत गुना टैक्स व वॉटर टैक्स चार्ज बहुत जल्दी बढ़कर शहर की गरीब व अर्थव्यवस्था से पीड़ित जनता पर व्यापारी समाज पर जुल्म करने की तैयारी कर रही है जिसको जनहित में फौरन रोक जाना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा की गरीब जनता इतना ज्यादा जुल्म बर्दाश्त नहीं कर सकती। यह तो रामपुर की जनता को अर्थव्यवस्था से तबाह और बर्बाद करने की सोची समझी साजिश है। इस तरह गरीबों पर अत्याचार कर उन्हें डर-डर की ठोकरे खाने को मजबूर करना ठीक नहीं है।
युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि इससे पीड़ित होकर व्यापारी तड़प तड़प कर गरीब खोखा ऑटो मैकेनिक शौकर व्यापारी कुर्बान अली की मौत सदमे में हो गई है जिसका मुआवजा भी नगर पालिका द्वारा आज तक नहीं दिया गया उसे गरीब की मृत्यु की जिम्मेदारी नगर पालिका की है
लेकिन नगर पालिका का दिल नहीं प्रसिद्ध रहा है इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता प्रदेश मंत्री पप्पू खान, प्रवीण गुर्जर आदि मौके पर मौजूद रहे।