सर्दी बढ़ने से घरो में कैद हुए लोग : शाम को सड़़कों पर सन्नाटा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सर्दी बढ़ने से घरो में कैद हुए लोग : शाम को सड़़कों पर सन्नाटा

Tuesday, December 31, 2024 | December 31, 2024 Last Updated 2024-12-31T13:00:35Z
    Share
सर्दी बढ़ने से घरो में कैद हुए लोग : शाम को सड़़कों पर सन्नाटा
बगरैन। आज मंगलवार की सुबह से सूर्य के न निकलने से सर्दी में काफी इजाफा हो गया है। वहीं ऐसे में सर्द हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही है। शाम होते ही गलन भी बढ़ गई। क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रिकार्ड किया गया है। 

पूरे दिन सर्द हवाओं के कारण लोंगों की कंपकंपी छूटती रही। बताते है कि जैसे-जैसे शाम होती है। सर्दी भी बढ़ती चली जाती है। जो भी लोग घरों से बाहर निकले वो गर्म कपड़ों में पैक होकर ही बाहर निकले। हर कोई सर्दी से बचते हुए नजर आया। 

कई जगह ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के पास तापते हुए नजर आएं। सूर्य न निकलने से सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। 

ठंड के कारण सड़कों पर दुपहिया वाहनों की संख्या भी काफी कम नजर आ रही है। लोग अपने को ठंड से पूरी तरह से सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close