आंगनबाड़ी श्रमिक संघ एटक की जिला कोषाध्यक्ष, उझानी ब्लॉक अध्यक्ष सहित दर्जनों लोगों ने प्राइमरी स्कूलों की शीत लहर की छुट्टियों के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आंगनबाड़ी श्रमिक संघ एटक की जिला कोषाध्यक्ष, उझानी ब्लॉक अध्यक्ष सहित दर्जनों लोगों ने प्राइमरी स्कूलों की शीत लहर की छुट्टियों के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपा

Tuesday, December 31, 2024 | December 31, 2024 Last Updated 2024-12-31T13:06:51Z
    Share
आंगनबाड़ी श्रमिक संघ एटक की जिला कोषाध्यक्ष, उझानी ब्लॉक अध्यक्ष सहित दर्जनों लोगों ने प्राइमरी स्कूलों की शीत लहर की छुट्टियों के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपा
बदायूं:-31 दिसंबर उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी श्रमिक संघ एटक की जिला कोषाध्यक्ष प्रेमलता चौहान व उझानी ब्लॉक अध्यक्ष गायत्री सागर समेत दर्जनों कार्यत्रियों ने शीत लहर की नोनीहाल बच्चों के लिए प्राइमरी, उच्च माध्यमिक विद्यालयों की हर साल की तरह छुट्टी के लिए ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व को सोपा। 

जिला कोषाध्यक्ष प्रेमलता चौहान ने कहा जब सभी विद्यालयों में शीत लहर की वजह से छुट्टी हो रही है और हमारे केंद्र भी प्राइमरी पाठशाला में ही हैं जिसमें 3 वर्ष से 6 वर्ष की आयु तक के बच्चे नाजुक और कमजोर भी हैं शीत लहर में अगर बच्चों के साथ कोई भी घटना घटित होती है

 तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी पिछले वर्ष भी हमारे संगठन द्वारा जिला अधिकारी महोदय से ज्ञापन देकर गुहार लगाई गई थी। जिला अधिकारी महोदय ने सभी आंगनवाड़ी केन्द्र की छुट्टी की थी।

 आज प्रतिनिधिमंडल एडीएम वित्त एवं राजस्व से मिलकर पूरी समस्याओं से अवगत कराया। एडीएम साहब ने डीपीओ महोदय के लिए पत्र भेज दिया है। इस अवसर पर दर्जनों आंगनवाड़ी बहने मौजूद रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close