बिसौली में श्री शिव महापुराण कथा से पूर्व धूमधाम : से गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली में श्री शिव महापुराण कथा से पूर्व धूमधाम : से गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

Sunday, December 15, 2024 | December 15, 2024 Last Updated 2024-12-15T15:39:41Z
    Share
बिसौली में श्री शिव महापुराण कथा से पूर्व  धूमधाम : से गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा
बिसौली। आज रविवार को नगर में होने वाली श्री शिव महापुराण कथा से पूर्व पीत वस्त्रधारियों ने बैंड बाजों के साथ निकाली कलश यात्रा ।
हम आपको बता दें कि कस्बा बिसौली में श्री रामकृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में सोमवार 16 दिसंबर से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा जिसका वर्णन दीपक कृष्णा शंखधार महाराज के मुखारविंद से किया जाएगा
 एवं यज्ञ आचार्य सुमित मिश्रा के द्वारा यज्ञ की आहुतियां पूर्ण की जाएगी जिसके उपलक्ष्य में आज 15 नवंबर रविवार को नगर के पीपल वाला मंदिर से धूमधाम से बैंड बाजों के साथ पीत वस्त्रधारियों ने कलश यात्रा निकाली जोकि नगर के प्रमुख विभिन्न मार्गो से होते हुए 

श्री रामकृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में जाकर संपन्न हुई कलश यात्रा का जगह-जगह नगर वासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया श्री शिव महापुराण कथा का 5 दिन तक वर्णन किया जाएगा तथा 22 दिसंबर को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा 
इस अवसर पर श्री शिव महापुराण कथा के आयोजक आशा देवी एवं आनंद प्रकाश वार्ष्णेय तथा परमानंद वार्ष्णेय अरविंद कुमार ज्ञानेश कुमार अंकुर वार्ष्णेय मनोज गुप्ता व अन्य

 वार्ष्णेय परिवार के सदस्य प्रमुखता से उपस्थित रहे वहीं कलश यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close