माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की : फाइनल सूची जारी
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी है। बोर्ड कार्यालय की ओर से जारी 100 केंद्रों की सूची में छह कॉलेज ऐसे हैं, जहां एक-एक हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
इसमें बदायूं के दो, दातागंज के दो व बिसौली और सहसवान तहसील के एक-एक कॉलेज शामिल हैं।परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद अब शिक्षा विभाग के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि बोर्ड कार्यालय से परीक्षा के संबंध में जो भी दिशा-निर्देश मिले हैं।
उनका गहनता से पालन किया जाए। ध्यान रखें कि परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो। इन छह केंद्रों में शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 1193, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में 1173 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
वहीं दातागंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज डिलवारी में 1124, संतोष कुमारी मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला में 1119 परीक्षार्थी पंजीकृत है। उधर बिसौली के मदन लाल इंटर कॉलेज में 1014 और सहसवान में 1216 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।