मनौना धाम मे भक्तो का सैलाव देश विदेश से पहुच रहे है श्याम भक्त

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मनौना धाम मे भक्तो का सैलाव देश विदेश से पहुच रहे है श्याम भक्त

Thursday, December 26, 2024 | December 26, 2024 Last Updated 2024-12-26T11:53:29Z
    Share
मनौना धाम मे भक्तो का सैलाव देश विदेश से पहुच रहे है श्याम भक्त 
आवला - देश विदेश मे जीवन धाम से प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर मनौना धाम आवला वरेली मे प्रतिदिन हजारो की संख्या मे देश विदेश से श्याम भक्त पहुच रहे । बाबा श्याम के दरवार मे सुबह 8 बजे से रात्री 10 बजे तक प्रसाद तथा मनोकामना के लिए अर्जी लगा रहे , श्याम भक्त सुबह 8 बजे तथा शाम को 5 बजे

 आरती मे सम्मलित होकर श्याम जल के छीटे तथा प्रसाद प्राप्त कर रहे है गुरुवार को सफलता एकादशी के मौके पर मनौना धाम पर भक्तो का सैलाव उमड पडा श्याम भक्तो ने घंटो लाइन मे लगकर कर दर्शन किये ।

मनौना धाम महंत जी श्री ओमेन्द्र महाराज ने बताया कि हिंदू धर्म मे एकादशी व्रत का महत्वपूर्ण स्थान है प्रत्येक बर्ष चौबीस एकादशिया होती है जिसमे सफला एकादशी व्रत रखने से जीवन मे सुख समृद्धि और घर मे शन्ति आती तथा सफलता मिलती है तथा यह इस लोक मे भोग और परलोक मे मुक्ति देने वाली है यह तीनो लोको मे प्रसिद्ध है 

सफला एकादशी पर भक्तो को कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए महंत जी महाराज ने सभी सेवादारो को पहले ही दिशा निर्देश दे दिये सभी मैन प्वाइट वहान पार्किग , दर्शन लाइन व्यवस्था, मरीज दिखाने की व्यवस्था , भक्तो की सुरक्षा व्यवस्था मे सेवादारो को जिम्मेदारी दी गयी थी

 सफला एकादशी के मौके पर ट्रस्टी मानवेन्द्र चौहान आर्येन्द्र सिंह चौहान अभेन्द्र चौहान ठा वेदपाल धीरेन्द्र तोमर शिवेन्द्र सिंह मनी रस्तोगी गौरव पाठक श्याम सिंह सचिन सिंह अतुल सिंह सतीश सिंह सत्यवीर सिंह आरती देवी हेमा देवी गौरव चौहान डा आलम सिद्दू आकाश अजय चौहान छोटू टिकू सिंह धीरज मुनीश कुमार फौजी अभी सिंह सेवादार मैजूद रहे ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close