खुराफातियों ने धर्मस्थल पर कब्जा कर शिवलिंग और नंदी को जमीन में नीचे दबा दिया। उनकी सूचना पर पुलिस ने धर्मस्थल पर शिवलिंग स्थापित कराया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खुराफातियों ने धर्मस्थल पर कब्जा कर शिवलिंग और नंदी को जमीन में नीचे दबा दिया। उनकी सूचना पर पुलिस ने धर्मस्थल पर शिवलिंग स्थापित कराया

Saturday, December 7, 2024 | December 07, 2024 Last Updated 2024-12-07T12:15:46Z
    Share
खुराफातियों ने धर्मस्थल पर कब्जा कर शिवलिंग और नंदी को जमीन में नीचे दबा दिया। उनकी सूचना पर पुलिस ने धर्मस्थल पर शिवलिंग स्थापित कराया
बदायूं के दातागंज मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक मंदिर में स्थापित शिवलिंग व नंदी को कुछ खुराफातियों ने जमीन के नीचे दबा दिया। जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता शनिवार सुबह मंदिर में पहुंच गए। पुलिस को भी बुलवा लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में जमीन में दबा हुआ शिवलिंग व नंदी को निकाला गया। पुलिस ने मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है।

विश्व हिंदू परिषद के नेता उज्ज्वल गुप्ता ने बताया कि दातागंज मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पार सूरजकुंड है। यहां एक छोटा मंदिर है। मंदिर में पिछले कुछ दिनों से खुराफातियों ने कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं मंदिर की दीवारों पर बुद्ध बिहार लिखते हुए बाबा डॉ. भीमराव आंबेडकर का फोटो लगा दिया है। पुलिस ने हिंदू संगठनों की मदद से शिवलिंग का निकलवाकर पुन: स्थापित करवाया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close