छेड़छाड़ से परेशान भाई की पत्नी ने कराई पीयूष शर्मा की हत्या

Notification

×

All labels

All Category

All labels

छेड़छाड़ से परेशान भाई की पत्नी ने कराई पीयूष शर्मा की हत्या

Monday, December 16, 2024 | December 16, 2024 Last Updated 2024-12-16T17:38:07Z
    Share
दोनो फोटो लगा देना 

छेड़छाड़ से परेशान भाई की पत्नी ने कराई पीयूष शर्मा की हत्या
 मृतक भाई की पत्नी पर रखता था बुरी नजर,
------------------
संभल/गुन्नौर : जब रिश्तो में मान मर्यादा नहीं रहती है तब लोग गलत कदम उठाने पर मजबूर हो जाते हैं और ऐसे ही मामले सामने आते हैं ऐसा ही एक मामला बबराला का है आपको बताते चलें कि दस दिसंबर को मौ0 शिवपुरी कस्बा ववराला में पीयूष शर्मा पुत्र योगेश शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फन्दे से लटक कर मृत्यु हो गयी |


मृतक के भाई राहुल शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की | पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पुलिस एव सर्विलास सैल की टीमें गठित कर घटना के खुलासे के लिये निर्देशित किया गया। 

पुलिस को जाँच मे नेहा पत्नी राहुल शर्मा पर शक की सुई लटकने लगी तो पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की | मृतक की आईडी पर एक अज्ञात महिला द्वारा मोबाईल चलाये जाने पर सर्विलांस से सहयोग से जानकारी की गई तो यह मोबाईल नेहा शर्मा द्वारा अपनी पहचान बदलकर मृतक से बात करने के लिये चलना पाया गया। 

जिस पर नेहा शर्मा को संदिग्ध पाते हुये पूछताछ की गयी तो अभियुक्ता नेहा ने पूछताछ के दौरान बताया कि मेरे पति गुडगाँव में वकालत करते है। बबराला में घर पर मेरे जेठ पीयूष शर्मा व मेरी सास व में तथा मेरी दोनो बेटिया रहती है। मेरे जेठ पीयुष शर्मा मुझ पर गलत नजर रखते थे कई वार अकेले का फायदा उठाकर मेरे साथ गलत काम कर चुके थे।

 में काफी परेशान हो गयी थी। मेरे यहाँ एक लड़की पढने आती थी उससे मिलने उसका दोस्त भी मेरे यहाँ आता रहता था तो मेरी भदरेश से जान पहचान हो गयी थी। धीरे धीरे मैने भदरेश को अपनी सारी बात बतायी तथा अपने जेठ को सदा के लिये रास्ते से हटाने को कहा। उसके बाद मदरेश अपने दोस्त राजू को लेकर आया व एक लाख में हमारी बात तय हो गयी थी।

 इसके बाद घटना को अन्जाम देने के लिये पहले भी मैने तीन चार वार भदरेश व उसके दोस्त को बुलाया परन्तु काम नहीं हुआ था। घटना वाले दिन हमारे परिवार में लड़की पैदा हुई थी तो मेने भदरेश को करीव चार बजे बताया कि हमारी सास और में कार्यक्रम में जाऊगी घर पर कोई नहीं होगा। 

मैंने भदरेश व उसके साधी राजू को घर के ऊपर वाले कमरे में छुपा दिया। जब मेरे जेठ पीयूष मुझे छोडने फाटक तक आये जब पीयूष वापस घर जा रहे थे तो मैने फोन कर भदरेश को बताया कि पीयूष वापस आ रहा है। इसके बाद मेरी सास घर पहुंची तो उन्होंने फोन कर मुझे बताया कि पीयूष बेड़ पर पड़ा है और कुछ बोल नही रहा है।


 परिवार वाले पीयूष को लेकर जे. के. हास्पिटल गये थे जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्तों की निशादेही पर मोबाईल व आलाकलन रस्सी बरामद की गयी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close