नव निर्वाचित बरनवाल वैश्य समिति की बैठक मे लिए गए आवश्यक निर्णय
_____________
संभल/बहजोई: जनपदीय बरनवाल वैश्य सेवा समिति की बैठक मो0 गोला गंज में आयोजित की गई | बैठक मे सर्व प्रथम महाराजा अहिबरन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर गायत्री मंत्र का जाप सामूहिक रूप से पाँच बार किया गया | बैठक में नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवम सदस्यों को
शुभकामनाएं दी उन्होंने जनपदीय बरनवाल वैश्य सेवा समिति के सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक बरनबाल वैश्य सेवा समिति के लिए जो भी योजना है उसे प्रभावी नीतियों के माध्यम से समाज में लागू करे |
उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलजुल कर समाज की सेवा करे |मनोज गोयल एडवोकेट ने कहा कि सभी सदस्यों के लिए बैठक की सूचना समय रहते देनी चाहिए|
सौरभ गोयल ने कहा कि जनपदीय बरनवाल वैश्य सेवा समिति के द्वारा जनपदीय बरनवाल युवक संघ एवम जनपदीय बरनवाल महिला समिति की इकाई का गठन भी जल्द किया जायेगा| जिसकी समस्त सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान की| नितिन कुमार गुप्ता बरनवाल ने कहा कि संगठन को तन मन और धन की आवश्यकता होती है जो सभी के प्रयास से ही सम्भव है
जिस पर सभी की स्वीकृति प्रदान हुई|उमाकांत गुप्ता ने कहा कि संगठन के लिए समाज द्वारा बैठको की आवश्यक कार्यवाही ग्रुप में शेयर की जानी चाहिए.. उस पर सभी को अमल भी करना चाहिए|राजीव बरनवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही एक मजबूत समाज का निर्माण संभव है जिसकी कल्पना सभी के उत्तम विचारों से की जा सकती हैं |
बैठक में अनुज गोयल अमित गुप्ता बरनवाल नवीन गोयल मनोज पम्मी आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये | नरेश गुप्ता,.राजकुमार गोयल, बृजेश कुमार गुप्ता, राजीव कुमार,डब्बू, अनुपम कुमार गुप्ता, संजीव गोयल,सोनू, अंशु गुप्ता एडवोकेट, सचिन गुप्ता,दुष्यन्त कुमार गुप्ता, डॉ तनुज गोयल, कुलदीप कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता,अमित कुमार, राजदीप गोयल, संजय गुप्ता, संजय गोयल, दया शंकर गुप्ता,आदि बैठक में शामिल रहे।