व्यापारियों से दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाने के लिए ईओ ने किया संवाद स्थापित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

व्यापारियों से दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाने के लिए ईओ ने किया संवाद स्थापित

Monday, December 16, 2024 | December 16, 2024 Last Updated 2024-12-16T17:45:28Z
    Share
व्यापारियों से दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाने के लिए ईओ ने किया संवाद स्थापित
___________
व्यापारी संगठनो ने रखी समस्यायें, सभासद भी रहे संवाद बैठक मे शामिल
__________
संभलः शहर के गली मोहल्लों और बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका परिषद संभल की ओर से अभियान चलाया जा रहा है और मुख्य बाज़ार को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका के ऊपरी सभागार में अधिशासी अधिकारी डॉ0 मणि भूषण तिवारी ने व्यापारी संगठनों के साथ संवाद बैठक का आयोजन किया। इस दौरान व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी ने अपनी समस्याओं को भी नगर पालिका प्रशासन के समक्ष रखा साथी अतिक्रमण को

 हटाने के लिए व्यापारियों को विश्वास में लेने और किसी व्यापारी का उत्पन्न न होने पाए तथा आवारा पशुओं के व्यवस्था आदि जैसी समस्याओं को उनके समक्ष रखाh गया इस दौरान व्यापारी सुरक्षा फॉर्म संस्थान के जिला अध्यक्ष गौरीशंकर चौधरी ने कहा कि अतिक्रमा हटाने के लिए सभी व्यापारियों को विश्वास में देकर उनकी समस्याओं को संज्ञान में लेकर तभी हटाया जाए। व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल ने बोलते हुए

 कहा कि हाल ही में जिस तरह से घटना हुई उसको लेकर व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया है। इसलिए फिलहाल अतिक्रमण को स्थगित कर दिया जाए आगे इसको सुचारु कर लिया जाए। जब भी अतिक्रमण अभियान चलेगा व्यापारी वर्ग पूरे सहयोग के साथ नगर पालिका के साथ खड़े रहेंगे। हाजी एहतेशाम ने बोलते हुए कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान को देखते हुए अतिक्रमण हटाना चाहिए। संजय गुप्ता पोली ने बोलते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने से पूर्व बाज़ार मे व्यापारियों से संवाद स्थापित जरूर कर लें।

 उनसे मुलाकात जरूर कर लें उनकी भी समस्याओं को सुने और अतिक्रमण नियम अनुसार हटाये। इस दौरान व्यापारियों द्वारा पत्र भी सौंपा गया। बताते चलें कि नगर के मुख्य बाजार में चलने वाले अतिक्रमण अभियान को लेकर बैठक करना अहम मकसद था। इस मौके पर बैठक में कुलदीप आयरन, हर्षित शर्मा, 

नबील अहमद, रामकिशन ठकराल, नाजिम सैफी, राजकुमार शर्मा, सभासद शौकीन अहमद, राजेंद्र कुमार, रागिब हुसैन, रेहान, गोहर मोहम्मद अहसान, शाकिर अली वास्ती, अनंत अग्रवाल, संजय गुप्ता पोली, पप्पू आदि रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close