मन्दिर के निकट खुदाई के दौरान कुऐं से बरामद हुई मूर्तियां

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मन्दिर के निकट खुदाई के दौरान कुऐं से बरामद हुई मूर्तियां

Monday, December 16, 2024 | December 16, 2024 Last Updated 2024-12-16T17:50:16Z
    Share
मन्दिर के निकट खुदाई के दौरान कुऐं से बरामद हुई मूर्तियां
______________
कई और कुऐं की सफाई का कार्य हुआ शुरू, लगातार विलुप्त कुंओं की तलाश जारी, बरामद मूर्तियों की कराई जाएगी कार्बन डेटिंग
_____________
संभलः सोमवार को खग्गू सराय के इस कार्तिक महोदव मन्दिर के निकट कुऐं की खुदाई के दौरान की जा रही सफाई के चलते पुरानी मूर्तियां बरामद की गई। सूचना पाते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मूर्तिया मिलने की बाबत जानकारी करने मे जुट गए। बताते चलें की यहां कुऐं से कई मूर्तियां भी बरामद हुई। हैं 

जिनमे एक माता पार्वती और दूसरी भगवान श्री गणेश जबकि तीसरी खण्डित मूर्ति मिली है। करीब 25 फिट तक खुदाई कराई गई थी। लगातार श्रद्वालुओं के पहंुंचने का सिलसिला जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चन्द्र, अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, एसडीएम वन्दना मिश्रा, 

सीओ सम्भल अनुज चौधरी, सीओ असमोली आलोक कुमार सिंद्वू पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी अतर सिंह ने कहा कि ये मूर्तियां बेहद प्राचीन लगती हैं और धार्मिक महत्व भी रखती हैं। 

स्थानीय प्रशासन और पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। वहीं जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पेसियां ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुरातत्व विभाग को सर्वे के लिए कहा गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close