एक के बाद एक कुंऐं हो रहे हैं बरामद कराई जा रही है साफ-सफाई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एक के बाद एक कुंऐं हो रहे हैं बरामद कराई जा रही है साफ-सफाई

Monday, December 16, 2024 | December 16, 2024 Last Updated 2024-12-16T17:53:39Z
    Share
एक के बाद एक कुंऐं हो रहे हैं बरामद कराई जा रही है साफ-सफाई
___________
अधिकारियों ने किया निरीक्षण, कई और कुंओं की तलाश जारी
____________
संभलः अतिक्रमण हटाये जाने के क्रम में विलुप्त हुए कुएं को पुनर्जीवित किया जा रहा है। कुंओं की तलाशी की जा रही है और अतिक्रमण हटाकर सौंदर्यीकरण की पहल हो रही है। कई कुऐं अब तक बरामद हो चुके हैं जिनकी फिलहाई सफाई कराई गई है।

           जानकरी के अनुसार बताते चलें की जनपद संभल क्षेत्र के मौहल्ला ख़ग्गू सराय में जिस तरह बिजली चैकिंग के दौरान बीते चार दिन पूर्व मंदिर मिला ओर 46 साल के बाद उसे खोलकर साफ सफाई कराते हुए पूजा अर्चना शुरू कराई तो वहीं मन्दिर के ही पास के कुंएं को खोदा गया जहां कुआं मिलने के बाद जेसीबी और मजदूरों की मदद से सफाई कराई गई। जहां मूर्तियां बरामद की गई है, 

जो काफी पुरानी है। कुएं की तलाशी ओर अतिक्रमण हटाने का यह अभियान शहर के दूसरे हिस्सों में पहुंचा ओर शहर के कोतवाली संभल के इलाके के डूंगर सराय एजेंटी तिराहे के पास कुएं की साफ सफाई का कार्य शुरू कराया गया। यहां से बर्फ की दुकान का खोका हटाया गया। 

बुलडोजर ने कुएं के आसपास से भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाया। एएसपी श्रीश चंद्, उपजिलाधिकारी वंदना मिश्रा, सीओ अनुज चौधरी,h कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर ने पुलिस बल के साथ मुआयना किया। कितना पुराना है कुआं और किसकी जगह में है स्थानीय लोगों ने इसके बारे में भी बताया। स्थानिय लोगों ने नगर पालिका कर्मचारियों का हाथ बटाते हुए स्वंय भी सफाई की। 

वहीं खग्गू सराय मे ही मन्दिर से कुछ कदम दूरी पर न्यारियों वाली मस्जिद के आगे कुंआ पाया गया। इस कुऐं का सौंदर्यीकरण किया जा चुका है। फिलहाल कुऐं का उपरी हिस्सा खोला गया है। एक अन्य चौथे कुंऐं की तलाश जारी है जिसकी शिकायत बीते दिनो बिजली चैकिंग के दौरान महिला द्वारा की गई थी। अधिकारी जांच पताड़ के बाद कुंऐं को तलाश मे लगे हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close