मिशन शक्ति के तहत संभल पुलिस द्वारा लगातार महिलाओं तथा बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मिशन शक्ति के तहत संभल पुलिस द्वारा लगातार महिलाओं तथा बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक

Monday, December 16, 2024 | December 16, 2024 Last Updated 2024-12-16T17:57:09Z
    Share
मिशन शक्ति के तहत संभल पुलिस द्वारा लगातार महिलाओं तथा बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक
 ---------------------------
संभल/चंदौसी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सम्भल कृष्ण कुमार विश्नोई के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल,

 कालेज, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला,बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर वृहद स्तर पर जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है 

तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ मिशन शक्ति में जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतुh चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी जा रही है ।

उक्त योजनाओं के साथ-साथ महिलाओं,बालिकाओं को 'गुड टच व बैड टच' के बारें में जागरूक किया गया तथा किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर निम्न नंबरों या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close