महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप
रामपुर। मामला पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें उसका आरोप है कि उसके ही गांव के कुछ दबंग लोग शनिवार की रात करीब आठ बजे तमंचे के साथ घर में घुस आए।
आरोप है कि वह सो रही थी। सभी लोगों ने घर में घुस कर उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। साथ ही छेड़खानी की। घर में मौजूद लोगों ने शोर-शराबा किया तो पड़ोसी भी आ गए
जिसके बाद आरोपी धमकाते हुए फरार हो गए। पटवाई थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि मामला पूरी तरह से गलत है।
शिकायतकर्ता के परिवार का ही गांव में पट्टो को लेकर आपस का झगड़ा था, जिसकी जांच की जा रही है।