प्रेमिका संग रची खौफनाक साजिश पहले पत्नी फिर की दो बेटियों की हत्या

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रेमिका संग रची खौफनाक साजिश पहले पत्नी फिर की दो बेटियों की हत्या

Saturday, December 7, 2024 | December 07, 2024 Last Updated 2024-12-08T03:43:10Z
    Share
प्रेमिका संग रची खौफनाक साजिश पहले पत्नी फिर की दो बेटियों की हत्या
कासगंज। कासगंज में एक व्यक्ति ने प्रेमिका के लिए पहले पत्नी की हत्या की। फिर सौतेली बच्चियों को भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारे और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम संबंध में आड़े आने पर आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।


बच्चियों में से एक का शव झाड़ियों में और दूसरी का नहर में फेंक दिया। पत्नी की हत्या के बाद शक के दायरे में आए आरोपितों को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके पास से मारुति ब्रेजा कार और मृतका के आभूषण बरामद हुए हैं। उनकी निशानदेही पर एक बच्ची का कंकाल और दूसरी का सिर बरामद कर लिया है

बात 19 नवंबर की है। ढोलना थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक महिला का शव मिला था। उसकी सिर कूचकर हत्या की गई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतका की पहचान ऊधम सिंह नगर की बबीता के रूप में हुई। पिता राजकुमार ने बताया कि बबीता की तीन शादियां हुई थीं। अमरोहा में रहने वाले प्रमोद से उसकी दूसरी शादी थी। उससे दो बेटियां 11 वर्षीय मानन्या और सात वर्षीय अनन्या थीं।

बबीता बेटियों को लेकर दिल्ली रहने लगी थी। फेसबुक पर बबीता और अभिषेक की मुलाकात हुई थी। दोस्ती होने पर 2021 में अभिषेक और बबीता ने आर्य समाज मंदिर में शादी की। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया, शनिवार को अभिषेक और उसकी प्रेमिका मुस्कान को गिरफ्तार किया गया।

आरोपित अभिषेक ने पुलिस को बताया, शादी के कुछ सालों तक सब कुछ ठीक रहा। कुछ दिनों बाद से बबीता को मुस्कान के बारे में पता चल गया। इस पर उसने आपत्ति शुरू कर दी। फिर अभिषेक और मुस्कान ने बबीता को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा। अभिषेक ने मुस्कान से बबीता को फोन कराया और समझौता करने के बहाने अपने घर बुला लिया।


बबीता 18 नवंबर को दिल्ली से दोनों बच्चियों को लेकर अभिषेक के घर आ गई। उसी दिन बात करने के बहाने मुस्कान ने दोनों बच्चियों को अपने किसी परिचित के पास भेज दिया। इसके बाद अभिषेक और मुस्कान बबीता को गांव मारूफपुर ले गए और पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी।
आरोपितों ने पुलिस को बताया, 22 नवंबर को उन्होंने बबीता की दोनों बेटियों की भी हत्या कर दी।

एक के शव को गोरहा नहर के पास झाड़ियों में और दूसरे के शव को कादरगंज में फेंक दिया था। पुलिस ने बड़ी बेटी मानन्या का कंकाल और छोटी बेटी अनन्या का सिर बरामद किया है। बड़ी बेटी का 22 नवंबर को जन्मदिन था।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close