बदायूं 10 दिसंबर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जिला खाद निरीक्षक अधिकारी व अपर जिलाधिकारी राजस्व एवं वित्त को ज्ञापन सौंपे नकली सिंथेटिक मेंथा का दाना बंद करने के लिए खाद निरीक्षक को ज्ञापन सोपा
बिसौली मार्ग बंद करने का विरोध किया तथा अस्थाई व्यवस्था सुचारू करके मार्ग को चलाने के लिए लोक निर्माण विभाग से शीघ्र अस्थाई पुल बनवाने के लिए मांग पत्र अपर जिलाधिकारी राजस्व एवं वित्त को सोपा जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंकधार व मंडलप्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपे
गए इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंकधार ने कहा जिले में उझानी बदायूं में नकली सिंथेटिक दाना बनाकर किसानों को मेंथा खेती से बर्बाद कर दिया गया बाजार में सिंथेटिक दाना खुलेआम उतरा जा रहा है मेंथा फैक्ट्री किसान की बर्बाद हो गई
मेंथा के किसान निरंतर 5 वर्षों से इस खेती से बर्बादी की ओर जा रहे हैं आखिर सरकार क्या करना चाहती है उसकी मनसा क्या है अगर सिंथेटिक दाना फैक्ट्री पर प्रशासन ने रोक नहीं लगे तो 21 दिसंबर से फैक्ट्री के आगे बैठकर भारतीय किसान यूनियन धरना देगी यह अल्टीमेटम आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा दिया गया
इस अवसर पर मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने बिसौली नदी पुल पर बंद करने का विरोध करते हुए कहा इस्लामनगर सहसवान बिल्सी मार्ग के ग्रामीण दर्जनों किलोमीटर घूम घूम कर आ रहे हैं श्री सक्सेना ने कहा जो जनहित में अस्थाई पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा शीघ्र कराया जाए
अन्यथा लोक निर्माण विभाग के जितनी जगह डंपर चल रहे हैं इनका सभी काम को भारतीय किसान यूनियन रोक कर आंदोलन करेगी आज उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर भी प्रहार करते हुए कहा बदायूं के जनप्रतिनिधियों पर क्या हो गया है जनता की आवाज उठाने में वह नाकाम साबित हो रहे हैं
उन्होंने कहा हम किसी भी राजनीतिक दल के विरोधी व हितैषी नहीं है जो काम जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए वह अपने चैन से बैठे हुए हैं जनता परेशान है इसलिए अब भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा निर्णय लिया गया है इन मुद्दों पर हम चुप होकर नहीं बैठेंगे
क्योंकि जनता के साथ अन्याय हो रहा है इस अवसर पर जिले के प्रमुख महासचिव नरेंद्र कुमार सक्सेना ने कहा डीएपी के बाद यूरिया की किल्लत यूरिया खाद सहकारी समितियां पर नहीं है किसान दरबदर भटक रहा है उन्होंने कहा यूरिया खाद किल्लत को दूर करें जिला प्रशासन आज ज्ञापन
देने में जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंक धार मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना जिले के प्रमुख महासचिव नरेंद्र कुमार सक्सेना राशिद अब्बासी नेमचंद उझानी नगर अध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा बदायूं नगर अध्यक्ष हारून गौश सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ठाकुर कृष्ण पाल सिंह भंवर पाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी मौजूद रहे