कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत कैरियर मार्गदर्शन मेला डहरपुर कला दातागंज बदायूं में आयोजित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत कैरियर मार्गदर्शन मेला डहरपुर कला दातागंज बदायूं में आयोजित

Sunday, December 8, 2024 | December 08, 2024 Last Updated 2024-12-08T09:22:53Z
    Share
कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत कैरियर मार्गदर्शन मेला डहरपुर कला दातागंज बदायूं में आयोजन 

बदायूं:-स्कूल शिक्षा साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्य योजना के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत कैरियर मार्गदर्शन मेले का आयोजन। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डहरपुर कला दातागंज जनपद बदायूं में आयोजित किया गया।
जिसमें विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ भविष्य में अपनी क्षमता एवं अभिरुचि के अनुरूप श्रेष्ठ करियर का चयन कर सके। विद्यालय की छात्राओं ने विशेष रुचि दिखाते हुए इसमें बढ़ चढ़कर बालिकाओं ने भाग लिया। सभी बालिकाओं में बड़ा उत्साह दिखा

एवं रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि दातागंज ब्लाक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हीरालाल कश्यप ने कैरियर मार्गदर्शन मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। मेले में विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल दीक्षित एवं मुख्य अतिथि अतेंद्र विक्रम ब्लॉक प्रमुख दातागंज पूर्व दर्जा राज मंत्री हीरालाल कश्यप ने छात्राओं को करियर के बारे में मार्गदर्शन दिया
एवं बालिकाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मेले में विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल दीक्षित रेनू गौतम सिद्धिदात्री दीपक कुमार राजकमल वर्मा शिवम कश्यप सुनील कश्यप नन्हें लाल कश्यप सर्वेश गुप्ता पुष्पेंद्र कश्यप समस्त लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close