जनपद सम्भल का किसौली में बनेगा एआरटीओ कार्यालय
सम्भल-: सम्भल मार्ग किनारे गांव किसौली में एआरटीओ कार्यालय के भवन निर्माण के लिए शासन ने दो करोड़ रुपये जारी किए हैं। कुल 10.86 करोड़ रुपये से यह बनकर तैयार होगा। यह जिला स्तरीय कार्यालय केंद्र बिंदु में बनने से सम्भल, चंदौसी और गुन्नौर के लोगों के लिए आसान हो जाएगा।
सम्भल जिला बने करीब 14 साल हो चुके हैं। तब से जिले का एआरटीओ कार्यालय संभल तहसील के परिसर में चल रहा है। अब इसके लिए संभल-बहजोई किनारे गांव किसौली में भूमि मिली तो यहां कार्यालय निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए वित्त विभाग के पास भेजा गया था।
वित्त विभाग ने प्रोजेक्ट के लिए सहमति दे दी। पहली किस्त के रूप में दो करोड़ रुपये धनराशि भी स्वीकृत की है। निर्माण कार्य के लिए शासन द्वारा कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेस (उत्तर प्रदेश जल निगम) कार्यदायी संस्था तय है।
इस परियोजना की कुल लागत 10.86 करोड़ रुपये है।
एआरटीओ डॉ.पीके सरोज का कहना है कि विभाग के पास खुद का कार्यालय होने से लोगों को सहूलियत होगी। यहां वाहनों का पंजीकरण, हस्तांतरण सहित 26 जनहित गारंटी सुविधाओं की उपलब्धता रहेगी।
वहीं, इसी भवन में सारथी कार्यालय बनेगा, जहां ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कार्य होंगे।
एआरटीओ प्रशासन डॉ.पीके सरोज ने बताया कि शासन के वित्त विभाग ने धन की स्वीकृति दे दी है। शीघ्र ही, टेंडर कराकर एआरटीओ के भवन का निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।