रामपुर। आज दिनांक 31 दिसंबर 2024 दिन मंगलवार को जिलाधिकारी जोगेंद्र सिंह एवं रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खाद्य एवं सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी/ अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिया कि बिना अधिसूचित या अवैध रूप से व बिना परमिशन के कोई भी बाजार नहीं लगेगी।
इसके अलावा अभिहित अधिकारी औषधि प्रशासन को मीट की दुकान पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले लगवाने की निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बैठक में यह भी निर्देश दिया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाए जाने के लिए नियमित रूप से होटल,
ढाबों एवं दुकानों पर जाकर खाद्य पदार्थों का सैंपल लेकर नियमानुसार कार्रवाई करें लेकिन खाद्य पदार्थों की चेकिंग के दौरान किसी भी दुकानदार, होटल संचालक एवं अन्य किसी के साथ किसी भी तरीके का उत्पीड़न न होने दे।
उन्होंने कहा कि जनपद के सभी दुकानदारों की सूची जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को उपलब्ध कराएं जिससे रामपुर की एन आई सी पर अपलोड हो सके। बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया
कि जनपद के सभी अन्नपूर्णा दुकानों पर एफ एस आई का प्रतीक (लोगो) लगवाने को सुनिश्चित करें और साथ ही सभी दुकानों को एफ एस आई के पोर्टल पर पंजीकृत कराऐ।