यज्ञ पर्यावरण संतुलन बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाता है : आचार्य विष्णु चित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यज्ञ पर्यावरण संतुलन बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाता है : आचार्य विष्णु चित

Tuesday, December 10, 2024 | December 10, 2024 Last Updated 2024-12-10T09:31:11Z
    Share
यज्ञ पर्यावरण संतुलन बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाता है : आचार्य विष्णु चित
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में प्राथमिक स्कूल के निकट चल रहे पंच कुंडीय रुद्र यज्ञ के चौेथे दिन आचार्य विष्णु चित ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण व प्रवचन कथा से लोग भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे। जिससे संपूर्ण इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया है। 

वहीं इस महायज्ञ को लेकर यज्ञ स्थल पर श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। रूद्र महायज्ञ करा रहे आचार्य विष्णु चित ने बताया कि यहां प्रतिदिन कथा व पूजन अर्चना को लेकर श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। आज यहां यज्ञ में लोगों ने 11 हजार आहुतियां दी।

 उन्होंने यज्ञ का महत्व बताते हुए कहा कि यज्ञ में अग्नि के माध्यम से वायु शुद्ध होती है। अग्नि वायु में मौजूद हानिकारक गैसों और प्रदूषकों को नष्ट कर देती है। यज्ञ में धूम्रपान का नाश होता है। अग्नि धूम्रपान को नष्ट कर देती है और वायु को शुद्ध बनाती है।

 यज्ञ में ओजोन परत की सुरक्षा होती है। अग्नि ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक गैसों को नष्ट कर देती है। यज्ञ में वायु में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है। अग्नि वायु में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाती है और वायु को शुद्ध बनाती है।

 यज्ञ में पर्यावरण में संतुलन बनाने में मदद मिलती है। अग्नि पर्यावरण में संतुलन बनाती है और वायु, जल, और पृथ्वी को शुद्ध बनाती है। इस मौके पर अंकित शर्मा, मुनेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, राजेश गुप्ता, रमेश चंद शर्मा, अजय पाल शर्मा, मंजू शर्मा, विकास शर्मा, जगमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close