बिल्सी के सम्राट अशोक चौक स्थित पुलिया वाले महादेव मंदिर पर भक्तों ने कराया भंडारा : उमड़ी भीड़

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी के सम्राट अशोक चौक स्थित पुलिया वाले महादेव मंदिर पर भक्तों ने कराया भंडारा : उमड़ी भीड़

Sunday, December 22, 2024 | December 22, 2024 Last Updated 2024-12-22T11:29:51Z
    Share
बिल्सी के सम्राट अशोक चौक स्थित पुलिया वाले महादेव मंदिर पर भक्तों ने कराया भंडारा : उमड़ी भीड़

बिल्सी। नगर के सम्राट अशोक चौक के निकट स्थित पुलिया वाले महादेव मंदिर पर आज शनिवार को भक्तों ने बाबा का भंडारा आयोजित किया। प्रसाद पाने के लिए लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी। यह क्रम शाम तक चलता रहा। भक्तों ने बताया कि जो भी भक्त पुलिया वाले महादेव मंदिर पर अपनी मनोकामना को लेकर आता है। 

बाबा उसकी मनोकामना को जल्द पूरी करते है। यहां भक्तों ने सबसे पहले महादेव को भोग लगाया। उसके बाद कन्याओं को सहभोज कराया गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण शुरु किया गया। 

इसको सफल बनाने में ओमवीर, बृजेश यादव, अरुण कुमार, मोनू बाबू, विवेक कुमार, मोरपाल, राजू, नेमचंद्र कोहली, मनोज कुमार सिंह, सत्यप्रकाश, पिंकू कोहली आदि का विशेष सहयोग रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close