बाइक सवार कपड़ा विक्रेता को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर : – घायल
बिसौली :-बुधवार को बिसौली सहसवान रोड पर ग्राम कोट के पास बाइक सवार कपड़ा विक्रेता को चार पहिया वाहन ने मारी जोरदार टक्कर कपड़ा विक्रेता हुआ गंभीर रूप से घायल। वहीं अज्ञात चार पहिया वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया
शकील खान पुत्र वजीर खान निवासी ग्राम बेहटा गोसाई बाइक पर सवार होकर रेडीमेड कपड़े का गांव में फैरी लगाकर व्यवसाय करते हैं जो आज भी हर दिन की भांति कपड़ा बिक्री को गांव के लिए निकले थे,
तभी बिसौली सहसवान रोड पर चार पहिया वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें कपड़ा विक्रेता शकील खान गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची
डायल 112 ने घायल कपड़ा विक्रेता को आनन फानन में बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया जहां उपस्थित डॉक्टरों द्वारा घायल कपड़ा विक्रेता का उपचार किया जा रहा है।