यूपी बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षकों का परिचय पत्र होगा क्यूआर कोड वाला : हाईस्कूल -इंटरमीडिएट परीक्षा में ड्यूटी लगाने की तैयारी तेज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यूपी बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षकों का परिचय पत्र होगा क्यूआर कोड वाला : हाईस्कूल -इंटरमीडिएट परीक्षा में ड्यूटी लगाने की तैयारी तेज

Saturday, December 21, 2024 | December 21, 2024 Last Updated 2024-12-21T14:33:54Z
    Share
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षकों का परिचय पत्र होगा क्यूआर कोड वाला : हाईस्कूल -इंटरमीडिएट परीक्षा में ड्यूटी लगाने की तैयारी तेज

बदायूं ।21 दिसंबर यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षक व कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र जारी होगा। विभाग ने परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों व परीक्षकों की ड्यूटी लगाने की तैयारी तेज कर दी है। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को अपने विद्यालयों के शिक्षकों का विवरण संशोधित कराने के निर्देश दिए हैं।

24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होनी है। इस परीक्षा के लिए जिले में केंद्र निर्धारित किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, परीक्षकों की तैनाती ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है।

 परिचय पत्र जारी करने से पहले डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को वेबसाइट पर अपलोड किए गए अपने विद्यालयों के शिक्षकों के विवरण का मिलान करने के निर्देश दिए हैं। संशोधन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close