एम एस बी इंटरनेशनल स्कूल & कॉलेज गुरुप के छात्र छात्राओं ने मेरठ महोत्सव में किया प्रतिभाग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एम एस बी इंटरनेशनल स्कूल & कॉलेज गुरुप के छात्र छात्राओं ने मेरठ महोत्सव में किया प्रतिभाग

Wednesday, December 25, 2024 | December 25, 2024 Last Updated 2024-12-25T11:52:47Z
    Share
एम0एस0बी0. इंटरनेशनल स्कूल& कॉलेज गुरुप के छात्र छात्राओं ने मेरठ महोत्सव मे भ्रमण कर प्रतिभाग किया और मेरठ प्रशासन व मीडिया का धन्यवाद किया
एम एस बी इंटरनेशनल स्कूल & कॉलेज गुरुप के छात्र छात्राओं ने मेरठ महोत्सव में किया प्रतिभाग

एम एस बी इंटरनेशनल स्कूल& कॉलेज गुरुप के छात्र छात्राओं ने मेरठ महोत्सव मे पाँचवे दिन बड़ी संख्या में भ्रमण किया

आज दिनांक 25.12.2024 को मलखान सिंह भारद्वाज मार्ग, एन एच 58, टोल प्लाजा, मोदीपुरम मेरठ स्थित एम एस बी इंटरनेशनल स्कूल& कॉलेज गुरुप के छात्र छात्राओं ने मेरठ महोत्सव 
में भ्रमण कर अनेक प्रकार की आकृतियों से अवगत हुए I छात्रों ने भ्रमण के दौरान अपने अनुभवों एवं जिज्ञासाओं से अवगत कराया I छात्रों ने बताया कि मेरठ महोत्सव में स्टॉल के माध्यम से अनेक प्रकार की आकृतियों को प्रदर्शित किया है इसके लिए हम मेरठ प्रशासन का व अपने स्कूल मैनेजमेंट को धन्यवाद भी करते हैं l स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ राजीव कुमार भारद्वाज ने मेरठ के प्राचीन गौरांवित इतिहास की जानकारी दी और कहा कि मेरठ के इतिहास में प्रथम बार इस प्रकार के भव्य महोत्सव का आयोजन प्रदेश के प्रशासनिक स्तर पर किया गया है जिसमें समस्त प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षा, चिकित्सा, स्कूल व अन्य क्षेत्र से आने वाले सम्मानित लोगों ने इस महोत्सव को सफल बनाने हेतु प्रयास किया है l आज मेरठ किसी परिचय का मोहताज नहीं है उसकी ऐतिहासिक पहचान चाहे वह हस्तिनापुर हो या हस्तिनापुर अभ्यारण, इसी के साथ-साथ रोमन कैथोलिक चर्च सेंट जॉन चर्च, नांगली तीरथ , सूरजकुंड, औघड़ नाथ मंदिर , पिपलेशवर महादेव मंदिर भराला ,माता मंदोदरी क़िला माँ मनसा देवी मंदिर, कैची बजार, शहीद स्मारक, पांडव किला .गगोल तीर्थ व मखदुमपुर गंगा एवं शिक्षा के आठ विश्वविद्यालय वेटनरी कॉलेज, मेडिकल कॉलेज सूरजकुंड स्पोर्ट्स बाज़ार जैसे ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं साथ ही ब्रिटिशर्स के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई की चिंगारी मेरठ से ही शुरू हुई थी l
शिक्षा के क्षेत्र में देखा जाए तो मेरठ में 3 सरकारी विश्वविद्यालय व 5 प्राइवेट विश्वविद्यालय हैं जिसमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय मेरठ स्थित हैं हैं मेरठ किसी भी क्षेत्र में किसी अन्य राज्य व नगर से कम नहीं है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, चिकित्सा का क्षेत्र हो राजनीति का क्षेत्र या व्यापार की बात हो स्कूल के चेयरमैन अजय भारद्वाज ने बताया MSB इंटरनेशनल स्कूल& कॉलेज के सैकड़ों छात्र छात्राएँ ने मेरठ महोत्सव में प्रतिभाग किया और प्रतिदिन भ्रमण किया और ऐतिहासिक चीज़ों के विषय में सीखा l
 स्कूल प्रधानाचार्य उमेश कुमार ने बताया कि यह महोत्सव शिक्षा व व्यापार के क्षेत्र में एक नई रोशनी की किरण की तरह अपनी लाली फैलाएगा व स्कूल व कॉलेज के बच्चों ने मेरठ महोत्सव में भ्रमण कर अनेक परकार की आकृतियों के विषय में जाना वह उनके भविष्य में कहीं ना कहीं कारगर साबित होगी l इसी के साथ उन्होंने छात्र-छात्राओं को महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए मेरठ प्रशासन और मेरठ कि मीडिया का विशेष रूप से धन्यवाद किया l इस अवसर पर M.S.B. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के MD डॉ राजीव भारद्वाज MSB ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन की प्रिंसिपल डॉ दुर्गेश पालीवाल ,गौरव शर्मा व विकास जाटव , विभा शर्मा ,अर्जुन सिंह अनीता चौहान, आभा शर्मा और रवींद्र शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close