अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर वृद्धाश्रम में किया निरीक्षण व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर वृद्धाश्रम में किया निरीक्षण व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Tuesday, December 10, 2024 | December 10, 2024 Last Updated 2024-12-10T11:51:13Z
    Share
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर वृद्धाश्रम में किया निरीक्षण व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
बदायूँः 10 दिसम्बर। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जनपद के नवजीवन वृद्धाश्रम, कछला, जनपद बदायूं में निरीक्षण/विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया है।

 शिविर में नवजीवन वृद्धाश्रम, कछला जनपद बदायूं में संवासित वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों के वारे में जागरूक किया गया।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं शिव कुमारी द्वारा निरीक्षण के दौरान संचालनकर्ता से पूछताछ की गयी तथा साथ ही साफ-सफाई ठीक प्रकार नहीं पायी गयी, 

नवजीवन वृद्धाश्रम, कछला, जनपद बदायूं के संचालनकर्ता को साफ-सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। नवजीवन वृद्धाश्रम में निरीक्षण के दौरान प्रबन्धक प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close