भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता व वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष, प्रतिनिधिमंडल पहुंचा सोत नदी की जानकारी प्राप्त की

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता व वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष, प्रतिनिधिमंडल पहुंचा सोत नदी की जानकारी प्राप्त की

Monday, December 23, 2024 | December 23, 2024 Last Updated 2024-12-23T14:20:42Z
    Share
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता व वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष, प्रतिनिधिमंडल पहुंचा सोत नदी की जानकारी प्राप्त की

बिसौली:- आपको बताते चलें आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह के नेतृत्व मे सोत नदी बिसौली पर प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। अस्थाई पुल की जानकारी हासिल की।

अस्थाई पुल निर्माण के लिए सीमेंट के पाइप पहुंचे परंतु कार्य शुरु नहीं हुआ इससे खफा हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता मौका स्थल पर बच्चे और महिलाएं पानी में गिर गिर कर निकल रही थी।

हालात देखकर भाकियू वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा 21 दिसंबर को घेराव किया था लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का पाइप डालकर निजात नहीं मिली।

जनता को जनहित में कार्य को शुरू करें मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा 10 जनवरी से पुल के पास बैठकर देंगे धरना। आए प्रशासन इसके बाद अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग देवपाल सिंह से मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेन व

वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने 4:00 बजे शाम मुलाकात करके अस्थाई पुल को शीघ्र निर्माण के लिए कहा अधिशासी अभियंता ने पूरी तरह आश्वासन दिया वन विभाग द्वारा परमिशन लेकर सड़क किनारे की कुछ पेड़ काटने हैं।

इसके लिए कल से ही जिला अधिकारी महोदय से मिलकर परमिशन लेंगे। उन्होंने कहा शीघ्र ही अस्थाई पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा 

शासन इन ग्रामीणों की तरफ क्यों ध्यान नहीं दे रहा है जब कुंभ के मेले में एक ही रात में सैकड़ो की संख्या में अस्थाई पुल बन जाते हैं मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के आने पर हेलीपैड सड़कों का निर्माण रातों-रात हो जाता है।

फिर गरीब जनता के लिए मरने के लिए क्यों छोड़ दिया जाता है। बिसौली अस्थाई पुल के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ही धरना प्रदर्शन से शुरुआत हुई है अब पुल के निर्माण के लिए भारतीय किसान यूनियन संघर्ष करेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close