पशु चिकित्सालय में पैसे लेकर दी गई जानवरों की दवाई।
जबकि शीशे के ऊपर नॉट फॉर सेल की स्टांप लगी हुई है।।
वीडियो हुआ प्रसारित,,
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी में स्थित पशु चिकित्सालय पर रुपए लेकर सरकारी दवा देने का आरोप लगाया जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया। वीडियो में बताया गया है कि जानवरों के गर्भाशय को साफ करने वाली एक्सपायर दवा ₹100 लेकर उसको दी गई।
वीडियो में दिख रहा है एवं धीरपाल निवासी नई कॉलोनी का बताया जा रहा है उसके अनुसार वह सायं कालीन लगभग 3:00 बजे पशु चिकित्सालय में अपनी बकरी के लिए दवा लेने गया था वहां मौजूद डॉक्टर के द्वारा उसका नाम व पता लिखकर उसे एक दवाई की सीसी व दो गोली दी गई।
जिसके बदले में उसे ₹100 लिए गए। जब इस संबंध में पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉक्टर अंकित चौधरी से मालूम किया गया तो उन्होंने बताया कि वह उसे समय फील्ड में थे। अस्पताल में मौजूद फार्मासिस्ट से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।