पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ, बृजेश कुमार सिंह द्वारा रोड़वेज/बस स्टैंड़ पर आने जाने वाले यात्रियों से उनकी कुशलता के संबंध में जानकारी ली

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ, बृजेश कुमार सिंह द्वारा रोड़वेज/बस स्टैंड़ पर आने जाने वाले यात्रियों से उनकी कुशलता के संबंध में जानकारी ली

Wednesday, December 4, 2024 | December 04, 2024 Last Updated 2024-12-05T03:05:16Z
    Share


                    जिलाधिकारी बदायूं निधि श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा मय अधीनस्थ अधिकारियों के शहर के व्यस्त क्षेत्रों में
 प्रातःकाल पैदल गश्त की गयी तथा प्रातःकाल सैर करने वालें नागरिकों से उनका हालचाल पूछा गया। रोड़वेज/बस स्टैंड़ आदि पर आने जाने वाले यात्रियों से उनकी कुशलता के संबंध में जानकारी की गयी।

आमजन मानस को सुरक्षा का अहसास दिलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को शहर में प्रत्येक दिन प्रातःकाल व सायंकाल के समय पैदल गश्त करने एवं आम जनता से संवाद स्थापित करने हेतु निर्देशित किया

 गया। प्रातःकाल में सैर करने वाले नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस गश्त और पुलिस की सक्रियता बढाने हेतु निर्देशित किया गया जिसे प्रातःकाल में होने वाली घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।

प्रातःकाल पैदल गश्त के दौरान ए.डी.एम.(एफ.आर.) वैभव शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर संजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन मनोज कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राकेश कुमार मय पुलिसबल के उपस्थित रहें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close