आसफपुर प्रशिक्षण संस्थान पर विद्युत सखी का दो दिवसीय : आवासीय “प्रशिक्षण” संपन्न
बिसौली:आसफपुर स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान पर चलाए जा रहे विद्युत सखी व सामाजिक कार्य उप समिति के महिला सदस्यों का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण बीते मंगलवार को देर शाम संपन्न हुआ ।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक राधेश्याम पाल , ममता , डॉक्टर राजकिशोर सिंह , अवधेश कुमार
, हेमलता , शशी शर्मा , सेवा निवृत्त सहायक विकास अधिकारी बुद्धसेन राजपूत ने महिलाओं को संबंधित विषयक विस्तृत जानकारी दी ।यह कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रसार कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार अवस्थी के निर्देशन में चलाया गया ।
इस कार्यक्रम में विभागीय प्रेमसागर यादव , अमित कुमार , आकाश कुमार , राम गोपाल कश्यप , वीरेंद्र कुमार , रामबहादुर , नबाब अली आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया ।