बिसौली तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एडीएम एफआर व एसडीएम ने सुनी जन शिकायतें
बिसौली । बदायूं।शनिवार को तहसील सभागार मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें एडीएम डा वैभव शर्मा व उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा एवं एस पी ग्रामीण कृष्ण कान्त सरोज व पुलिस क्षेत्र अधिकारी सुनील कुमार सिंह तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला नायव
तहसीलदार गिरजाशंकर यादव व अन्य अधिकारियों ने फरियादियों की जन शिकायते सुनी।
कुछ शिकायतों का मौके निस्तारण कर दिया गया तथा अन्य शिकायतों का तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए
समय के साथ गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के कड़े निर्देश दिए तथा जमीन से जुड़े मामलों मे राजस्व को टीम बनाकर जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए ।
इस मौके पर बदायूँ एडीएम एफ आर वैभव शर्मा ,एस पी देहात कृष्ण कान्त सरोज,सी ओ सुनील कुमार सिंह, तहसीलदार व नायव तहसीलदार आदि मौजूद रहे।