पिंडौल में नए मंदिर में स्थापित हुई देव प्रतिमाएं : हुआ भंडारा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पिंडौल में नए मंदिर में स्थापित हुई देव प्रतिमाएं : हुआ भंडारा

Friday, December 13, 2024 | December 13, 2024 Last Updated 2024-12-13T10:31:58Z
    Share
पिंडौल में नए मंदिर में स्थापित हुई देव प्रतिमाएं : हुआ भंडारा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में प्राथमिक स्कूल के निकट नव निर्मित मंदिर पर चल रहे पंच कुंडीय रुद्र यज्ञ का आज बृहस्पतिवार को आचार्य विष्णु चित ने विभिन्न वैदिक मंत्रों से यज्ञ कराते हजारों लोगों ने यहां पहुंच कर पूर्णाहुति दी। उसके बाद यहां शिव परिवार, 

माता शेरावाली, बजरंग बली, गणेश जी, मां गौरा, पार्वती, नंदी आदि देव प्रतिमाओं की मंदिर परिसर में लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा की। देव प्रतिमाओं के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। देव प्रतिमाओं की स्थापना के बाद यहां एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 

भंडारा सुबह से देर रात शाम तक जारी रहा। जिसमें हजारों लोगों ने यहां पहुंच कर प्रसाद को ग्रहण किया। इस मौके पर अंकित शर्मा, मुनेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, राजेश गुप्ता, रमेश चंद शर्मा, अजय पाल शर्मा, मंजू शर्मा, विकास शर्मा, जगमोहन शर्मा, अजय सक्सेना, मुकेश शर्मा,

 मनीष तिवारी, अर्पित सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, अवधेश गुप्ता, शीशपाल गुप्ता, अरुण शर्मा, अनिल शर्मा, प्रदीप शर्मा, दिनेश शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close