जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में परिषद के एक 09 सदस्यीय शिष्ट-मंडल द्वारा जिले स्तरीय के अधिकारियों से औपचारिक भेंट करके नववर्ष की हार्दिक मंगल कामनाएं प्रेषित की हैं।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी महोदय , पुलिस अधीक्षक महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय, जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय, बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी
, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी इत्यादि के कार्यालय में जाकर के अवकाश तालिका का कैलेंडर तथा पुष्प-गुच्छ भेंट करके नव वर्ष 2025 की हार्दिक शुभ मंगल कामनाएं प्रेषित की है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुराद खान,
जगदीश कुमार पटेल जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष चौधरी विश्व बंधु जी उपाध्यक्ष कांति गंगवार एवं विनीता पटेल, कार्यालय सचिव इंदल सिंह, प्रचार मंत्री अमर सिंह, टीटू कश्यप प्रचार मंत्री, विक्की गौतम, गौरव सक्सेना,कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्री जगदीश पटेल ने किया।