नवनियुक्त छाबड़ा मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव का कुढ़ फतेहगढ़ में हुआ स्वागत सम्मान समारोह
संवाददाता : वीरेश ठाकुर/ संभल
चंदौसी।नवनिर्वाचित छाबड़ा मंडल के मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव का ग्राम कुढ़फतेहगढ़ में नीशू यादव के आवास पर सम्मान समारोह हुआ |नव निर्बाचित मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता को शहर मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है
और उसी के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष के पद पर एक आम कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने अपने संविधान में किए गए वादों को निभाया है।उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सभी ज्येष्ठ और श्रेष्ठ नेताओं को साथ लेकर छाबड़ा में भाजपा को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे
और प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए हर संभव मदद के लिए तैयार मिलेंगे। छाबड़ा मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह, नीशू यादव , कमलवीर सिंह,मुनेश यादव, महेंद्र पाल,शिशुपाल सिंह,गोविंद मौर्य तथा बूथ अध्यक्ष व भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।