महाकुंभ जाने वाली दोनों ट्रेनों में लगाए जाएं अतिरिक्त कोच : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महाकुंभ जाने वाली दोनों ट्रेनों में लगाए जाएं अतिरिक्त कोच : शंखधार

Sunday, January 12, 2025 | January 12, 2025 Last Updated 2025-01-12T14:41:25Z
    Share
महाकुंभ जाने वाली दोनों ट्रेनों में लगाए जाएं अतिरिक्त कोच : शंखधार

मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने मण्डलीय रेल प्रबंधक मुरादाबाद को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि रामपुर जंक्शन से प्रयागराज महाकुंभ को जाने वाली दोनों ट्रेनों में सिलीपर और सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगवाए जाएं। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार बताया कि कल 13 जनवरी से 26 फ़रवरी तक प्रयागराज में भव्य एवं दिव्य महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सम्पूर्ण विश्व से लगभग चालीस करोड़ लोगों के शामिल होने की संभावना है। 

इसी क्रम में हमारे जनपद रामपुर से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के जाने की संभावना है। जिसमें अधिकांश लोग भारतीय रेल द्वारा यात्रा करना पसंद करते हैं। लेकिन अभी तक प्रयागराज महाकुंभ प्रारम्भ भी नहीं हो सका है उससे पूर्व ही रामपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 14242 एवं योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 14230 इन दोनों ही ट्रेनों में सभी श्रेणी की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं तथा सैकड़ों लोग वेटिंग में टिकट करा रहे हैं। ऐसे में जनपद रामपुर के लाखों लोग प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र स्नान करने हेतु कैसे पहुंचेंगे। यह बहुत बड़ा सवाल है।

 जबकि उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के द्वारा प्रयागराज महाकुम्भ में भव्य और दिव्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं तथा पूरे भारत से सैकड़ों मेला ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है लेकिन हमारे जनपद रामपुर से कोई भी नई ट्रेन नहीं चलाई जा रही है और न ही पूर्व से चल रही दोनों ट्रेनों में कोई अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। जिस कारण आम जनता को अत्याधिक असुविधा हो रही है। इसमें अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद जनपद रामपुर मांग करता है

 कि जनहित में उक्त दोनों ही ट्रेनों में कम से कम तीन कोच सिलीपर श्रेणी एवं दो कोच सामान्य श्रेणी के अवश्य ही लगवाए जाएं। जिससे कि आम जनता को प्रयागराज महाकुंभ में पहुँचने में आसानी हो सके।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close