वनविभाग और पुलिस की सांठगांठ से फल फूल रहे लकड़ी माफिया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वनविभाग और पुलिस की सांठगांठ से फल फूल रहे लकड़ी माफिया।

Friday, January 3, 2025 | January 03, 2025 Last Updated 2025-01-04T04:44:14Z
    Share
नीम और आम के हरे पेड़ों को काट लिया लकड़ी माफियाओं ने।
 वनविभाग और पुलिस की सांठगांठ से फल फूल रहे लकड़ी माफिया।

मुजरिया=क्षेत्र में लगातार हरे पेड़ों का अवैध कटान लगातार जारी है।वनविभाग और पुलिस प्रशासन की चुप्पी लकड़ी माफियाओं को मुफीद हो रही है।

     थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर लगातार हरे पेड़ों के अवैध कटान के मामले सामने आए लेकिन लकड़ी माफियाओं के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं।

     शुक्रवार को तड़के सुबह थाना क्षेत्र के गांव नैथुआ का एक ऐसा ही मामला सामने आया है।नैथुआ में नीम और आम का एक बाग लकड़ी माफियाओं ने तय कर लकड़ी काटनी शुरू कर दी।

    सुबह सुबह दर्जनों हरे पेड़ काट डाले।ग्रामीणों की सूचना पर जानकारी हुई तो ठेकेदार लकड़ी छोड़कर भाग गया।
    वनविभाग और पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस ने जांच कर कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close