भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी कार्यकर्ता महाकुंभ प्रयागराज के लिए आज रवाना हुए
बदायूं:-12 जनवरी भारतीय किसान यूनियन टिकैत महाकुंभ प्रयागराज के लिए बदायूं रेलवे स्टेशन से जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंकधार के नेतृत्व में रवाना होते हुए जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंख धार ने कहा 13 जनवरी सोमवार को मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में बिलों की कॉपियां जलाई जाएगी।
प्रयागराज को रवाना होते हुए उन्होंने कहा पांच दिवसीय इलाहाबाद में कुंभ राष्ट्रीय सिविर में बदायूं के कई मुद्दे उठाए जाएंगे। आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए भी मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।
राष्ट्रीय सिविर मैं देशभर के सभी प्रदेशों के लोग आएंगे। राष्ट्रीय सिविर में बदायूं के कई मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से भारत अभी की जाएगी। उन्होंने कहा बदायूं में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है कई तहसीलों में भू माफिया के साथ प्रशासन मिला हुआ है।
गरीबों की आवाज के लिए उठाया जाएगा। प्रयागराज के लिए आज सैकड़ो की संख्या में महिलाएं बच्चे बुजुर्ग भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के जत्थे अपनी अपनी रेलवे स्टेशन से रवाना हो गए। कल सोमवार को नए बिल जो सरकार किसानों पर ठोकाना चाहती है
उसकी प्रतियां मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में जलाई जाएगी। रावाना होते हुए युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह, युवा विस अध्यक्ष दिनेश यादव, तेजराम मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान, महिपाल सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।