कोर्ट परिसर में वकील के चेंबर में एक व्यक्ति की फायरिंग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कोर्ट परिसर में वकील के चेंबर में एक व्यक्ति की फायरिंग

Friday, January 10, 2025 | January 10, 2025 Last Updated 2025-01-10T13:30:59Z
    Share
कोर्ट परिसर में वकील के चेंबर में एक व्यक्ति की फायरिंग

वकील साहब बाल बाल बचे,

वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पीटा।।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली आज 10 जनवरी दिन शुक्रवार को बरेली के कोर्ट परिसर के बाहर एक अधिवक्ता के चेंबर में एक व्यक्ति ने फायर कर दिया। गोली चलते ही वह जमीन पर गिर पड़े और बाल बाल बच गए घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। 
आज शुक्रवार की दोपहर कोर्ट परिसर के बाहर अधिवक्ता राम सोलंकी पर एक व्यक्ति ने अचानक ही तमंचे से फायर झोंक दिया ।गोली चलते ही वह तुरंत जमीन पर गिर गए ,जिससे उनकी जान बच गई। गोली की आवाज सुनते ही परिसर में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। गली की आवाज सुनते ही अन्य अधिवक्ताओं ने चकराता दिखाते हुए आरोपियों को तुरंत पकड़ लिया और उनकी जबर्दस्त पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

 पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चारों आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया और उन्हें कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। आरोपियों को पकड़ने के दौरान उनको अधिवक्ताओं से छुड़ाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी प्रशासनिक बलात्कारी एसपी सिटी शिव प्रथम मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का जज लिया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी शुरू की। आरोपियों से पूछताछ जारी है कि उन्होंने किस वजह से वकील के ऊपर फायर किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close