फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल चोर को दबोचा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल चोर को दबोचा

Saturday, January 11, 2025 | January 11, 2025 Last Updated 2025-01-11T16:43:00Z
    Share
फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल चोर को दबोचा

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 
थाना फतेहगंज पूर्वी दिनांक 10 जनवरी 2025 को मोहल्ला कसयावान फतेहगंज पूर्वी के निवासी दीपेश चक्रवर्ती पुत्र प्रमोद चक्रवर्ती की एक बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल नंबर up 87 L 6942 दुकान के बाहर से चोरी हो गई थी।

 जिसको आज थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने फतेहगंज पूर्वी दातागंज रोड पर लाई खेड़ा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अपराधी मनोज कुमार पुत्र मनवीर निवासी मटरू कॉलोनी थाना फतेहगंज पूर्वी उम्र 36 वर्ष को मय मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

 उसके बाद अपराधी को थाने लाया गया और उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 05/25 धारा 303 (2) के तहत नियम अनुसार विधिक कार्रवाई की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के समय थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ,उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल 797 राजीव शर्मा, कांस्टेबल 2826 आकाश, कांस्टेबल 2753 प्रीत सिवाल मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close