राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विशेष शिविर के समापन दिवस आज स्वच्छता अभियान चलाया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विशेष शिविर के समापन दिवस आज स्वच्छता अभियान चलाया गया

Thursday, January 9, 2025 | January 09, 2025 Last Updated 2025-01-09T13:49:25Z
    Share
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विशेष शिविर के समापन दिवस आज स्वच्छता अभियान चलाया गया

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली तहसील फरीदपुर के श्री कृष्ण लीला इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा आज विशेष शिविर के समापन दिवस के मौके पर विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया उसके बाद आज की परियोजना नशा मुक्ति अभियान पर रैली निकालकर ग्राम वासियों को जागरूक किया गया। 
समापन दिवस का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य जीत के साथ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुर्वेदिक चिकित्सालय फरीदपुर से आए आर डी गौतम एवं किसान इंटर कॉलेज से आए कार्यक्रम अधिकारी मनीष कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद इदरीश व उप प्रधानाचार्य चंद्रपाल गंगवार एवं जूनियर हाई स्कूल बाकरगंज के प्रधानाध्यापक अजय पाल गंगवार ,ग्राम प्रधान रणवीर सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।

 आज के कार्यक्रम में नारी शिक्षा एवं दहेज प्रथा व नशा मुक्ति आदि पर एक गीत प्रस्तुत किया गया। गीत नाटक आज से लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर स्वयंसेवकों को प्रधानाचार्य मोहम्मद इदरीश ने पुरस्कृत भी किया। जिसमें प्रथम स्थान पाने वाली सानिया, सेकंड
स्थान पाने वाली संजीव एवं तृतीय स्थान पाने वाली भावना का रहा। कार्यक्रम अधिकारी इसरार अहमद ने सभी से आग्रह किया कि हम और आप समाज को एक नई दिशा दें

 और आज के मुख्य अतिथि आर डी गौतम ने लोगों को बताया कि हम जो खाने में फास्ट फूड का इस्तेमाल करते हैं इससे बिल्कुल बचकर रहना चाहिए और आगे ने कृषि से जो भी उत्पादित हो रहा है। उसको ही खाएं जिससे कि हमारी आयु लंबी हो और हम स्वस्थ रह सके कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यक्रम अधिकारी इसरार अहमद ने किया। 

इस अवसर पर विद्यालय के मयंक तिवारी ने अपने गीतों एवं कविता के माध्यम से एक शमा बांध दिया। इस कार्यक्रम के अवसर पर अध्यापक संजीव यादव ,हरिओम ,प्रताप ,वीरेंद्र पाल निधि ,वंशिका, अमृता मिश्रा ,पुष्पा शर्मा ,विशाल कुमार, धीरज, प्रियंका यादव एवं स्वयंसेवक रुचि ,सुषमा ,हिमांशु ,मोहिनी, सुमित, अभिषेक आदि लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close