राम कथा के समापन पर हुआ भंडारा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राम कथा के समापन पर हुआ भंडारा

Wednesday, January 29, 2025 | January 29, 2025 Last Updated 2025-01-29T15:45:09Z
    Share
राम कथा के समापन पर हुआ भंडारा
 बिसौली-श्री सिद्ध बाबा धाम पर चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और एक सप्ताह से चल रही रामकथा का समापन बुद्ववार को कन्या भोज व विशाल भंडारे के साथ हो गया। इस मौके पर सुंदरकांड के अलावा भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया

 कथा वाचक आचार्य सोमदत्त महाराज ने एक सप्ताह भगवान श्री राम के जीवन चरित्र को लेकर तरह-तरह के वृतांत बताते हुए श्रोताओं को ज्ञान की गंगा में डुबकियां लगवाई। बुद्ववार को सिद्व बाबा धाम पर विशाल कन्या भोज व भंडारे के साथ इस कार्यक्रम का समापन हो गया। 

इस मौके पर कीर्तन-भजनों का आनंद भक्तजनों ने उठाया। सिद्व बाबा धाम के महंत सोहनदास महाराज ने कहा कि रामकथा व भण्डारे में सभी ग्रामवासियो का सहयोग सराहनीय रहा हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close