विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने सहायक अध्यापक को किया निलंबित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने सहायक अध्यापक को किया निलंबित

Thursday, January 30, 2025 | January 30, 2025 Last Updated 2025-01-31T04:03:33Z
    Share
इस पर भी लोगों लगा देना 

विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने सहायक अध्यापक को किया निलंबित
______________
संवाददाता = वीरेश ठाकुर/ संभल 

गुन्नौर। प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय गंगुर्रा, विकास खण्ड जुनावई ने बी ई ओ को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया गया कि विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक अरविन्द कुमार 20 जुलाई 2024 से निरन्तर बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित चल रहे हैं। जांच में खण्ड शिक्षा अधिकारी,

 विकास खण्ड बनियाखेड़ा की आख्या के अनुसार द्वारा मानव सम्पदा पोर्टल पर बार-बार विगत कई माह की भिन्न-भिन्न दिनांकों में गलत तरीके से चिकित्सा अवकाश के लिए आवेदन किया जाता रहा है, जिसमें अरविन्द कुमार, सहायक अध्यापक द्वारा चिकित्सा अवकाश हेतु 

एक ही दिनांक के चिकित्सक परामर्श पर्चे को संलग्न करने की पुनरावृत्ति की जाती रही है।
इससे लगता है कि वह स्वयं के पदेन दायित्वों के निर्वहन में कोई रुचि नहीं है।

 तथा विधालय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के भविष्य के प्रति खिलवाड़ कर रहे है अरविन्द कुमार सहायक अध्यापक के विरुद्ध बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही करते निलम्बित किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close