मौसम ने फिर मारी पलटी, बरेली समेत आसपास के जिलों में छाया कोहरा; तराई में भी यही हाल_
पहले बारिश, फिर धूप और अब घिर से कोहरा। मकर संक्रांति पर मौसम ने पलटी मारी। बरेली समेत आसपास के जिलों में सुबह से दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाया रहा।
बरेली में दो दिन धूप के बाद मंगलवार को फिर से मौसम के मिजाज में तब्दीली आ गई। मकर संक्रांति पर तड़के चार बजे से ही घना कोहरा छा गया। दोपहर 12 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। लोग ठंड से ठिठुरते दिखे।
इससे पूर्व पश्चिमी विक्षोभ घिरने से शनिवार को रातभर हुई बारिश से वातावरण में नमी का स्तर 97 फीसदी पहुंच गया था। सोमवार को दिनभर धूप खिली रही। न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक घना कोहरा छाने की संभावना जताई है।
बदायूं