संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत मंडल छाबड़ा मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव ने की मीटिंग
____________
संवाददाता वीरेश ठाकुर संभल
चंदौसी।शनिवार को तीसरे दिन संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत मंडल छाबड़ा के मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव ने ग्राम धरमपुर कुइया, रतनपुर खुर्द् ,फैजुल्लापुर, ,गुलरिया कला ,नानक बाड़ी आदि गांव में परम पूज्य बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी के चित्र के सामने पुष्प अर्पित कर बाबा
साहब के बारे में विस्तार पूर्वक बताया एवं संविधान पर चर्चा की एवं केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही। जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया इस अवसर पर ,पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर प्रवीण कुमार सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार् चौहान ,
पूर्व् मण्डल महामंत्री योगेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह ,शक्ति केंद्र संयोजक महेंद्र पाल, हिमांशु मिश्रा, संजय सिंह,लकी मिश्रा, शीशपाल सिंह ,सुरजीत ,सहकारी संघ के सभापति सर्वेंद्र यादव पूर्व ग्राम प्रधान खूबकरण सिंह आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।