बाबा शिवचंद गिरी हत्या के मामले में पुलिस ने किया खुलासा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बाबा शिवचंद गिरी हत्या के मामले में पुलिस ने किया खुलासा

Sunday, January 12, 2025 | January 12, 2025 Last Updated 2025-01-12T10:10:25Z
    Share
बाबा शिवचंद गिरी हत्या के मामले में पुलिस ने किया खुलासा
बाबा ने बाबा की ही हत्या कर दी।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली तहसील फरीदपुर के ग्राम पचौनी में काली माता मंदिर में बाबा शिवचंद गिरी की हत्या के मामले में थाना फरीदपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया और हत्यारे को जेल भेज दिया गया। 
बाबा शिवचंद गिरी की हत्या गुरुग्राम गिरी के चेले अमित गिरी ने ही की थी। बाबा अमित गिरी को डर सता रहा था कि शिवचंद्र गिरी उसके गुरु से दीक्षा लेकर मंदिर पर कहीं अपना अधिकार न जमा ले। 

उसने गुरु और अपने अपमान का बदला लेने के लिए बाबा शिवचंद गिरी की हत्या कर दी और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी अब पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बाबा अमित गिरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

आपको बताते चलें कि 9 जनवरी को बाबा शिवचंद गिरी की ईंटों से कुचलकर और डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई थी उक्त मामले में ग्राम रामपुरिया निवासी नागा बाबा अमित गिरी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना का खुलासा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा दो टीमे
 और एस ओ जी को भी लगाया गया था।


पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए नागा बाबा अमित गिरी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की अमित गिरी ने पूछताछ में बताया कि बाबा शिवचंद गिरी का असली नाम शिवचरण करी है और वह वार्ड नंबर 8 गुढ़ रीवा मध्य प्रदेश के रहने वाले थे शिवचंद गिरी ने 8 जनवरी की शाम लगभग 5:00 बजे पंचेषनाथ मंदिर में उसका और उसके गुरु का अपमान किया था। 

इसी से नाराज होकर उसने उसी रात उसकी हत्या कर दी उसने बताया कि उसे डर था कि बाबा शिवचंद गिरी उसके गुरु राम गिरी से दीक्षा लेकर काली माता मंदिर पर अपना अधिकार जाम लगा और उसे वापस पंचेषनाथ मंदिर में रहना पड़ेगा। 

वर्तमान में काली माता मंदिर की देखभाल की व्यवस्था उसके हाथ में ही थी उसने हत्या करने के बाद शिवचंद गिरी का चिंता आधार कार्ड समेत सभी सामान अपने कमरे के कबाड़ में छुपा दिया जिससे कि कोई भी शिवचंद गिरी का नाम पता ना जान पाए, पुलिस ने अमित गिरी के निशानदेही पर बाबा शिवचंद गिरी का एक झोला, एक चिमटा एक कैंची, दो चाबियां ,दो पेन ₹20 एवं आधार कार्ड, आधार कार्ड के सुधार फॉर्म समेत एक देसी शराब का पउआ भी बरामद किया है। पुलिस की विधिक कार्रवाई प्रचलित है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close